कर्मचारियों के हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए राज्यपाल को मांग पत्र भेजा।

Dr.I C Bhagat
0


मांग पत्र सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.अभिषेक कुशवाहा 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 आज राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.अभिषेक कुशवाहा, आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली एवं आइसा विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी राजकिशोर राज ने संयुक्त रूप से महामहिम राज्यपाल को बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलसचिव डा. मिहिर ठाकुर एवं प्रभारी कुलपति डा. राजकुमार सिंह के द्वारा मांग पत्र सौंपा। जिसमे कहा गया है कि बीएन.मंडल विश्वविद्यालय परिसर में आज 21 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। जिसके कारण मूल प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र सहित छात्र हित के कई मुद्दों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। ज्ञात हो कि बीपीएससी द्वारा दूसरी नई शिक्षक बहाली बिहार सरकार द्वारा निकल चुकी है। अगर स:समय 86 कर्मचारियों का हड़ताल खत्म नहीं होता है। तो सभी शिक्षक अभ्यर्थी, छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इस आन्दोलन से छात्र छात्राओं मे काफी आक्रोश है.साथ ही बीएड सत्र 2020-2022 के 17 छात्रों का रिजल्ट माननीय हाई कोर्ट ने लंबित रखा था। जिसका भी जजमेंट हो चुका है। हाईकोर्ट ने अभिलंब रिजल्ट देने को कहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन इस आंदोलन के वजह से रिजल्ट प्रकाशन नहीं कर पा रही है। बीएड के लंबित छात्र छात्राओं के रिजल्ट को अविलंब प्रकाशन किया जाय। जिससे सभी नई शिक्षक बहाली मे शामिल हो सके। इस आंदोलन की वजह से सत्र के नियमितीकरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए 86 कर्मचारीयों के मांगों पर पहल करते हुए मूल राशि का भुगतान करते हुए हड़ताल को समाप्त करवाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner