आग लगने से एक घर जल कर राख।

Dr.I C Bhagat
0

 

पीपराही वार्ड नंबर 6 में आग लगने से जला घर 


सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर प्रखंड के दुलार पिपराही पंचायत वार्ड नंबर 6 आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जिसका कारण घर में रखा सभी सामान जलकर रात हो गया। इस बाबत घर के मालकिन रामानन्द यादव की पत्नी रेखा देवी ने सीओ को आवेदन देकर बताया कि मेरे पति बाहर मजदूरी करते हैं। घर अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात में लगभग 1:30 बजे आग की तपिश के कारण आंख खुली तो देखा घर में आग लगी हुई है। अचानक घर में आग लगने से जान बचा कर बच्चों के साथ घर से बाहर निकली। जिसके बाद आवाज देने बाद आस पास के लोगों ने वहा पहुंच कर लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नही चल सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner