सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहेश्वर मेला परिसर के गांधी पार्क में भारत के राष्ट्रपिता पूज्य बापू महात्मा गांधी की जयंती विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगादास की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई. को गुजरात राज्य के काठियावाड़ जिले के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उनकी माता का नाम पुतलीबाई और पिताजी का नाम करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराने में अपने संपूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष दुर्गानंद विश्वास ने कहा-पूज्य बापू महात्मा गांधी ने 1 अगस्त 1920 ई को असहयोग आंदोलन चलाया था। इसका मुख्य उद्देश्य था हम सभी भारतवासी अंग्रेजों की शासन सत्ता में न रहें। हम अंग्रेजों का साथ नहीं दें एवं अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन, करो या मरो, नमक सत्याग्रह विभिन्न आंदोलनों को चलाकर 15 अगस्त 1947 ई को भारत को आजाद कराया। मंच संचालक के रूप में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के जिला संयोजक जय नारायण पंडित ने कहा पूज्य बापू महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी और सच्चे देशभक्त थे। पूज्य बापू महात्मा गांधी के तीन बंदर जो साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। पहला बंदर का संदेश हमें आंख से गलत वस्तु को नहीं देखना चाहिए। दूसरा बंदर का संदेश हम सभी इंसानों को मुंह से गलत बात नहीं बोलनी चाहिए। तीसरा बंदर का संदेश हमें कान से गलत बातों को नहीं सुनना चाहिए। आज महात्मा गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य और अहिंसा के पुजारी बनें। हम महात्मा गांधी के बताए हुए रास्तों पर चलने का प्रयास करेंगे। मौके पर सुरेंद्र तांती, श्याम सुंदर यादव, कमलेश कुमार मेहता, देवनारायण मंडल, प्रगतिशील किसान संघ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार दास, प्रीतम कुमार, सुरेंद्र मुखिया, देवी नंदनी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह, सरिता देवी, रेखा देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव, देवनारायण मंडल, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, शिवम कुमार इत्यादि मौजूद थे।