वाहन की ठोकर से दो बाबा घायल

Dr.I C Bhagat
0



घायल महर्षि मेही घाम के बाबा 

 सिंहेश्वर मधेपुरा 


तरावे में अज्ञात चार चक्का वाहन के ठोकर से सिंहेश्वर महर्षी मेही धाम के दो बाबा घायल हो गया। इस बाबत बताया की घायल बाबा कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी निवासी मंदाज बाबा और भूमी बाबा जो सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज निवासी बताया गया। जो सिंहेश्वर महर्षी मेही धाम में रहते हैं। वही दोनो बाबा अपने बाइक से सुपौल के त्रिवेणीगंज से वापस लौट कर सिंहेश्वर के महर्षी मेही धाम जा रहे थे। इस दौरान सिंहेश्वर पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर तरावे में एक अज्ञात चार चक्का वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक से सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए वही घटना के बाद स्थानीय लोगों की वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद लोगों ने दोनो घायल बाबा को सड़क से उठाया इस दौरान वहा से गुजर रहे एंबुलेंस को लोगों ने रोककर दोनो घायल बाबा को इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा लाया गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर महर्षी मेही धाम के मुख्य बाबा स्वामी विमला नंद महाराज ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल बाबा को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

वैभव कुमार की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner