जरूरतमंद छात्रों के सपनों को उंचाई देना है मकसद : डॉ. पूनम

 



कॉलेज कर्मियों व छात्राओं ने मनया प्राचार्या का जन्मदिन

 मधेपुरा।

 वीमेंस कॉलेज में प्राचार्या डॉ. पूनम यादव का जन्मदिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कॉलेज परिवार के सभी सदस्य व छात्र-छात्रा मौजूद रहे। मौके पर श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह केवल कॉलेज नहीं बल्कि एक समृद्ध शिक्षालय का सपना है। कॉलेज केवल आय का जरिया नहीं बल्कि क्षेत्र के गरीब व लाचार युवाओं के सपनाें का कॉलेज है। वहीं डॉ. प्राचार्य डॉ. पूनम यादव ने कहा कि जरूरतमंद छात्रों के सपनों को ऊंचाई देना हमारा मकसद है। हजारों की संख्या में छात्रा पढ़कर अच्छे-अच्छे जगहों पर कार्य कर रही हैं। खुशी इस बात की है कि कॉलेज एक विशाल बरगद का रूप ले चुका है। मौके पर प्रो. रूपा कुमारी, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. मंटू कुमार, राजदीप कुमार, मौसम कुमारी, निधि कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपा कुमारी, कुमारी सुष्मिता आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم