सिंहेश्वर मधेपुरा
देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिस के जवानों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाते हैं। ये बातें स्मृति दिवस के अवसर पर आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर मधेपुरा में मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा इस दिन पुरे वर्ष में शहीद हुए जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दिया जाता है। आज हम पुरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में अधिक सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा हर साल जम्मू कश्मीर से कई जवान शहीद होते थे। लेकिन इस बार सबसे बड़ी उपलब्धि रही की जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों से एक भी जवान शहीद नही हुआ। वही आंध्र प्रदेश से 1 जवान, अरूणाचल प्रदेश से 2 जवान, असाम से 2 जवान, छत्तीसगढ़ से 12 जवान तथा बिहार से 8 जवान शहीद हुए हैं। इस बार पुलिस स्मृति दिवस को विस्तार से मनाने का निर्देश दिया गया है। जिसको लेकर शहीदों के परिजनों को इस अवसर पर सम्मानित करना था। लेकिन जिला एक भी जवान इस वर्ष शहीद नही होने के कारण किसी को नही बुलाया जा सका। इस परंपरा की शुरुआत हो गई है जो अब हर साल चलेगा। उन्होंने कहा पुलिसिंग व्यवस्था में हमे नित्य दिन नई नई समस्या से जुझना पड़ता है। असामजिक तत्वो से लोगों की सुरक्षा के लिए हमे दुश्मनों से लड़ना पड़ता है। दुश्मन भी कई तरह का होता है। हमे आतंकवादी, नक्सलियों से लेकर चोर उचक्को तक से लड़ना पड़ता है। हमें अपने कर्तव्य पथ पर अपने दुश्मनों से लड़ने के दौरान अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। अब शहीद के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा भी देने की घोषणा हुई हैं। जिसका लाभ भी बिहार में मिला है। और उनके परिजनों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया जायेगा। स्मृति दिवस पर परेड का निरीक्षण करते एसपी
बिहार में शहीद हुए जवानों में 2 एसआई मो. अब्बास और नंदकिशोर यादव, 2 एएसआई सतीश कुमार और गुणेश्वर सिंह तथा 4 कांस्टेबल राजेश कुमार, विक्रांत भारती, वाल्मिकी कुमार, रविश भारती शामिल हैं।मेगजिंन पोस्ट का उद्घाटन करते एसपी राजेश कुमार
पुलिस स्मृति दिवस के समापन के बाद एसपी श्री कुमार ने पुलिस लाइन में जिर्णोद्धार के बाद मेगजिंन संतरी पोस्ट का भी उद्घाटन किया। मौके पर डीएसपी अमरकांत चौबे, डीएसपी मधेपुरा प्रविंद्र भारती, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सिंहेश्वर इं. अरूण कुमार, मधेपुरा इं. राजकिशोर मंडल, धैलाढ श्रीकांत शर्मा, शंकरपुर रौशन कुमार, सार्जेंट प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, रणधीर कुमार, विकास कुमार सिंह, दीप शाखा और श्रद्धा सुमन, लाइन बाबू 1 श्रवण कुमार सिंह 2 मो. फियाज अहमद, लीव प्रभारी एसआई सुभाष प्रसाद एसआई जनक किशोर सिंह, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा मधेपुरा के अध्यक्ष जय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, मंत्री सदा शिव शंभू, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, संयुक्त मंत्री डब्लू राम, केंद्रीय सदस्य राहुल कुमार, अंकेक्षक मो. शाहिद हवलदार त्रिलोकी राम सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।