वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष जयकुमार गुप्ता
कोशी तक मधेपुरा
सुकेश राणा की रिपोर्ट
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने प्रसिद्ध होटल व्यवसाई जयकुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। बिहार विधान सभा याचिक समिति के सदस्य व महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार जयसवाल द्वारा जारी पत्र में श्री गुप्ता को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद, नगर पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का मनोनयन करें। वहीं जिला कमेटी के गठन में वैश्य समाज के सभी उप जातियों की भागीदारी का ख़्याल करते हुए तथा वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगो, पंचायत प्रतिनिधिगण, तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों से सम्पर्क स्थापित कर 21 नवम्बर 2023 तक जिलास्तरीय कमेटी का निर्माण कर लें। जिलाध्यक्ष बनने पर श्री गुप्ता ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जिला में ईबीसी के 36 प्रतिशत तथा वैश्य समाज के 16 प्रतिशत को एक प्लेटफार्म पर लाकर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमलोग पूरे जिला का दौरा कर प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाया जाएगा। उसके उपरांत जिलास्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पुरा करने का हरसंभव प्रयास किया

एक टिप्पणी भेजें