जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए अभी तक नहीं भेजा गया प्रस्ताव, मामला हवा में ही

 



- मंडल विवि के शोधार्थी के पत्र के आलोक में केवि ने दी जानकारी

मधेपुरा

 जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बाबत नातो शिक्षा विभाग ना ही प्रशासन स्तर पर किसी को इस बाबत जानकारी है। स्थिति यह है कि 2017 में जहां तत्कालीन डीएम द्वारा केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल शुरू हुई थी। उनके जाने के बाद से अब तक मामला ठंडा बस्ता में पड़ा है। दुसरी ओर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी ओर से जारी पत्र में कहा कि मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिलाधिकारी या बिहार सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। यही कारण है कि अभी तक केंद्रीय विद्यालय संगठन इस बाबत स्कूल खोलने को लेकर कोई तैयारी नहीं की है। स्कूल खुलने को लेकर मंडल विवि के शोधार्थी बिट्‌टु कुमार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन से पत्राचार करते हुए जानकारी मांगी थी। जिसके जबाब में 29 नवम्बर 23 को संगठन के उपायुक्त सीमा धोष ने जिलाधिकारी या राज्य सरकार द्वारा इस बाबत अप्रर्याप्त जानकारी अभी तक नहीं देने का हवाला दिया। वहीं दुसरी बार पुन: बिट्‌टु कुमार ने विभाग ने जानकारी मांगी तो संगठन के सहायक उपायुक्त सुरेश कुमार डावर ने पत्र में बताया कि केन्द्रीय विद्यालय खोलना एक सतत प्रक्रिया है और केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदन प्रदान करने से पहले विभिन्न स्तरों पर प्रस्ताव की जांच की जाती है। नए केपी खोलने के प्रस्तावों पर तभी विचार किया जाता है। जब भारत सरकार के मंत्रालयों या विभागों संघ राज्य क्षेत्रों के प्रशासनों द्वारा या राज्य सरकारों द्वारा नए केवि खोलने के लिए आवश्यक भूमि और उपयुक्त किराया मुक्त अस्थायी भवन, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की अपेक्षित संख्या की एकाग्रता प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ सिफारिश की जाती है। लेकिन अभी तक इस कार्यालय को जिला के बिहारीगंज एवं मधेपुरा में नया केवि खोलेने हेतु कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र में कहा गया कि पर नया केन्द्रीय विद्यालय खोलेने हेतु प्रस्ताव संबन्धित जिलाधिकारी या राज्य सरकार के माध्यम से भेजवाए। इस बाबत शोधार्थी बिट्‌टू कुमार ने कहा कि यह एक तरह से मधेपुरा के लोगों के साथ मजाक ही है। जब प्रशासन व स्थानीय सांसद व सरकार ने प्रस्ताव भेजा ही नहीं तो केद्र सरकार कैसे मधेपुरा में विद्यालय खोलेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है। इस बाबत मधेपुरा के डीईओ जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर अभी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। लेकिन जमीन के लिए प्रयास की जानकारी है। इस बाबत जानकारी मिलने के बाद बताया जाएगा।

 

Post a Comment

أحدث أقدم