आदर्श थाना सिंहेश्वर
सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र के बेहरारी वार्ड नंबर 2 में असामाजिक तत्वों द्वारा गोली चलाने को लेकर सिंहेश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि बेहरारी वार्ड नंबर 2 निवासी संजय सरदार ने आवेदन देते हुए बताया था कि उसके दरवाजे पर आर बनी कंपनी वाला लोन का कलेक्शन करने आया था। उस समय दरवाजे पर काफी भीड़ थी। उसी भीड़ में शैलेंद्र सरदार एक अनजान लड़के के साथ पिस्टल और थ्रीनट के साथ आया। शैलेंद्र सरदार ने पिस्टल से दो फायर किया मेरे जो कान के बगल से निकल गया। जबकि अनजान लड़का आम आदमी के बीच थ्रिनट लहरा रहा था। भीड़ देख कर दोनों बाइक से भाग गया। स्थानीय कुछ लोग जब उसके घर गए तो वह घर पर नही था। यह भी बताया कि शैलेंद्र अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह नशे का तस्करी भी करता है। और रंगदारी मांगने के लिए पहले भी धमकी दिया था।
إرسال تعليق