मुरलीगंज के भतखोरा पंचायत के उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।


उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय में मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी।
भतखोरा में मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ 


मुरलीगंज मधेपुरा।


मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत भतखोरा पंचायत के उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय में आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  पंडाल लगाकर  जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के  आम जनता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन  बीडीओ आशा कुमारी, सीओ मुकेश कुमार सिंह, मुखिया रानी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं कार्यक्रम में बीएओ राजेश कुमार चौधरी, आरओ विजय प्रताप सिंह, बीपीआरओ राज कुमार सिंह, सीडीपीओ आशीष नंदन ने  दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ आशा कुमारी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया। विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता अपनी शिकायतों को लेकर प्रखंड कार्यालय या जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। इन सभी लोगों की समस्याओं को सुना जाए इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सबसे अधिक आवास योजना तथा राशन कार्ड बनवाने के लिए आम जनता उत्सुक दिखाई दिए। सभी लोगों का आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं अंचल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आपको अवगत कराना एवं उनसे कहां तक आपको लाभ मिल रहा है। और कहां आपको समस्याएं उत्पन्न हो रही है इन सभी बातों की जानकारी के लिए यह जन संवाद कार्यक्रम रखा गया है।  राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां लोगों को दी गई। तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी  विभाग के द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद प्रभाकर ने जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा जन संवाद कार्यक्रम को लगातार प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आयोजित करवाया जा रहा है। एवं लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और समस्या से जुड़ी आवेदन भी लिए जा रहे हैं। लेकिन इस पर अमल कितना होता है। यह जरूरी बात है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी टीकाकरण से लेकर सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा लोगों से अपील किया गया की अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां आकर लोग निशुल्क चिकित्सा करवा सकते हैं। तथा दवा भी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों ने शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच करवाई तथा निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन से अधिक काउंटर लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही काउंटरो पर लोगो की समस्याओं का आवेदन भी लिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में मवेशी विभाग, बिजली विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, कल्याण, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बैंक,  अनुमंडलीय लोक शिकायत, ग्रामीण विकास विभाग, अचंल व गृह विभाग, आपदा विभाग, बाल विकास परियोजना आदि विभागों का काउंटर किया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों अपने अपने कर्मीयों के साथ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। रतन सिंह अमित सिंह, उप मुखिया गोलू रमेश शर्मा अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने