बैक का काम कर लौट रही महिला बाइकि की ठोकर से घायल



बाईक की ठोकर से घायल 


 सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव की कलम से 


एनएच 106 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदाकिशुनगंज हरेली के समीप बाइक की ठोकर से महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलवाही वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेंद्र राम की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के परिजनों ने बताया कि वह सुरेंद्र राम के चचेरे भाई अखिलेश कुमार के साथ बाइक से अपने बैंक के केवाईसी के काम से उदा किशुनगंज स्टेट बैंक जा रही थी। इस बाबत अखिलेश कुमार ने बताया कि बैंक का काम कर वह अपने भाभी पिंकी देवी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एनएच 106 पर उदाकिशुनगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरेली के समीप उदा किशनगंज के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनो लोग सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर हरेली अस्पताल में भर्ती कराया। वही इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दिया परिजनों ने पहुंचकर घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा लाया जहां उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने