मिस फ्रेशर्स एवं मिस्टर फ्रेशर्स का अवार्ड लेते मोनिका और श्रेयश पुष्पराज को।
सिंहेश्वर मधेपुरा
बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा में गुरुवार को एक रोमांचक और मनोरंजन भरा शानदार फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन कालेज कैम्पस में किया गया। इस महत्वपूर्ण और मनोरंजन भरे आयोजन में सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। और इसे एक यादगार शाम बनाने में कोई कसर नही रखा। आयोजन की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, कला एवं संस्कृति विभाग के प्रो. अभिमन्यु मंडल, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापकगण के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हमलोग पढाई के साथ-साथ छात्रों के सार्वजनिक विकास का भी ध्यान रखते हैं। फ्रेसर पार्टी में सभी छात्र ने अपने टैलेंट का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहा पर गीत संगीत, नृत्य, और दिलचस्प प्रस्तुतियों का एक सुंदर संग्रह हुआ। सभी छात्र छात्रा इस संग्रह का हिस्सा बनकर उभरे। और अपने अद्वितीय और विलक्षण प्रतिभा को दिखाया।वहा मौजूद सभी विभागाध्यक्ष डा. अजय गिरी, प्रो. कुनाल कुमार, प्रो. ई हक, प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह और डा. मनीष कुमार जयसवाल ने छात्रों को उत्साह बढाया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नृत्य की प्रस्तुति करते बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज की छात्र
नृत्य की प्रस्तुति करते बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा
कालेज में हुआ फैशन शो प्रतियोगिता।
जनसमपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें गाने, नृत्य, और फैशन शो शामिल थे। जिनमें छात्रों ने अपने आदर्श और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। छात्रों के बीच यह प्रतियोगिताओं ने आपसी समन्वय के लिए एक उत्कृष्ट माहौल बनाया। और सभी को स्वस्थ मनोरंजन का आनंद लेने का मौका मिला। चयन समिति ने छात्रों के कला प्रदर्शन एवं फैशन शो को देखकर मिस फ्रेशर्स और मिस्टर फ्रेशर्स का चयन किया। मिस फ्रेशर्स एवं मिस्टर फ्रेशर्स का अवार्ड मोनिका और श्रेयश पुष्पराज को दिया। जिस शांति पुर्ण माहौल में यह फ्रेसर पार्टी का आयोजन हुआ उसके लिए सभी छात्र कार्यकर्ता एवं कालेज कर्मचारी का स्नेह और सहयोग रहा। मौके पर सभी प्रोफेसर, छात्र और नव शिखवा छात्र शामिल थे।




إرسال تعليق