अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा अमृता कुमारी।
सिंहेश्वर मधेपुरा
महिलाओं का 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने पर देश के मान्य सांसदों को भी अमृता कुमारी अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा ने बधाई दी। उन्होंने कहा बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के सबसे बड़ा महापंचायत लोकसभा के नए भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण बील लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लाया गया जो की सरकार महिलाओं के आजादी के बाद पहली बार सम्मान दिया है। 33 प्रतिशत आरक्षण देकर अब महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में अपने रिजर्व सीट से चुनाव लड़ सकेंगे। और देश के सर्वोच्च संस्था में महिला हित के लिए कदम उठाएंगे। महिला को आत्मनिर्भर भारत, अमृत भारत का स्वागत देखकर लोकसभा में सर्वसम्मति से सभी दलों के द्वारा समर्थन किया गया है। इसके लिए देश के सभी सांसद को बधाई हार्दिक अभिनंदन और आभार प्रकट किया। देश के संसद में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास कर जो सांसद में इतिहास रचा है। वैसे ही हर पदों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सरकार के द्वारा लागू किया जाता है। तो और ही महिला के विकास में सहयोग होगा। अमृता कुमारी ने बताया कि देश अमृत महोत्सव मना रहा हैं। और यह देश के लिए ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए प्रधानमंत्री गृह मंत्री और विधि मंत्री को महिलाओं के द्वारा सम्मान करते हैं। और खुशी की बात है कि राज्यसभा में भी यह बील ध्वनि मत से पारित होगा। वंदना कुमारी ने बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में या निर्णय ऐतिहासिक है। और महिलाओं के लिए अमृत वर्ष में अमृत निर्णय माना जाएगा। खास करके अब हर संस्था में महिलाओं के लिए कॉमन रूम का भी व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिमा कुमारी ने बताया कि ऐतिहासिक फैसला है। और देश के प्रधानमंत्री के द्वारा आजादी के बाद यह पहला मौका महिलाओं के हित में निर्णय लिया गया है। हीरा भारती ने कहा कि अब महिलाएं 33 प्रतिशत सांसद और विधायक बनेंगे। अनुपम रचना, कंचनमाला, किरण भारती, उषा कुमारी, उमा कुमारी एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि देश महिला के विकास के साथ आगे बढ़ रहा हैं। इस बाबत अन्य संगठन के लोग भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा, रनधीर कुमार जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा, कृष्ण कुमार जिला अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सह समन्वयक पूर्वोत्तर बिहार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, डा. अरुण कुमार संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ, डा. संतोष कुमार जिला महासचिव माध्यमिक शिक्षा संघ मधेपुरा, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, आफताब आलम, हरदेव मेहता, विनोद पासवान, गुंजन सिंह, संजीव सिंह, साजिद अली, नवनीत कुमार, कुंदन सिंह, रविंद्र कुमार, संजय यादव, संजय कुमार, कंचन माला, सुबोध यादव, धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य लोगों ने संसद में विधायक पास होने और बधाई दी। और महिलाओं के द्वारा लोकतंत्र की रक्षा का जिम्मेदारी दिए पर जाने पर मान्य सांसदों को बधाई दी

إرسال تعليق