मधेपुरा नगर व जिला की विद्युत व्यवस्था हो जल्द से जल्द दुरुस्त : कुमारी विनीता भारती

 

विद्युत व्यवस्था के सुधार को लेकर विनिता मांग पत्र सौंपा।

मधेपुरा

आज मधेपुरा नगर परिषद व जिले के विद्युत व्यवस्था से संबंधित मुद्दे को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंतता को व्यवस्था को लेकर एक मांग पत्र कुमारी विनीता भारती ने सौंपी।इस बाबत मधेपुरा नगर परिषद के पूर्व पार्षद सह राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी सीमांचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने कहा कि लागातार मधेपुरा नगर परिषद में विद्युत की व्यवस्था लचर हो गई है।

इन दिनों कई वार्डो की बिजली के तारों  पर पूर्व में किए गए कवर वायर अब अधिक लोड व गर्मी से जगह जगह पिघल गई है। जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या लागातार बनी हुई है। कई जगहों पर बांस से सहारे बिजली की सप्लाई हो रही है। इस भीषण गर्मी में शहर के लोग बिजली ठप होने से काफी परेशानियों का सामना कर रहें हैं।शहर में अविलंब दर्जनों नए ट्रांसफरमर लगाया जाए।

बिजली के खंभे अविलंब गड़वाया जाय । अधिक वाट के तारों को लगाया जाए। जल्द से जल्द एक चार पांच समस्या सेंटर बनाया जाय। साथ ही लगातार प्रिपेड मीटर में आ रही गडबरी को सुधार किया जाय।

लोगों के अधिक बिल आने पर रोक लगे। व एक शिविर लगाकर लोगों के बिजली बिल का सुधार करवाया जाए। बिजली बिल का का अनावश्यक ब्याज माफ किया जाय।  इन्ही सब मुद्दे को लेकर मधेपुरा विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिलकर एक मांग पत्र सौंपी। कार्यपालक अभियंता  ने कहा कि आपके बातों से सहमत हू बहुत जल्द आपके मांग को विद्युत विभाग पूरा करने की कोशिश करेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم