सखुआ बस्ती में एक फरारी के घर पर इश्तेहार चश्पाया - मनीष कुमार

 

फरारी अभियुक्त के घर इश्तहार चिपकाते


पस्तपार सहरसा


11 जुलाई को मोटरसाइकिल चोरी होने की मामले में साहूगढ थाना जिला मधेपुरा निवासी आमोद यादव पिता जयनारायण यादव ने पस्तपार पुलिस को आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में पस्तपार पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। मोटरसाइकिल चोरी मामले में शनिवार को पस्तपार पुलिस ने पस्तपार के सखुआ बस्ती में एक  कि कोर्ट के निर्देश पर पस्तपार पंचायत सखुआ निवासी  विभीषण कुमार पिता अनील यादव के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चश्पाया गया है। जिसमे आरोपितों को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इश्तेहार के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपित पस्तपार के सखुआ निवासी अनिल यादव का पुत्र 21 वर्षीय विभीषण कुमार के फरारी रहने पर उनके घर पर ढ़ोल बाजा के साथ इश्तेहार चिपकाया गया है। विभीषण कुमार सौर बाजार थाना कांड संख्या 393/ 23 मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार चल रहा है। यह कारवाई कोर्ट के निर्देश पर किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم