एमआरआई और अल्ट्रासाउंड का बोर्ड देखकर स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर ने कहा- जब एमआरआई नही होता है तो बोर्ड को हटाईए


स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर पहुंचे जेएनकेटी मेडिकल कालेज। 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करती टीम 


सिंहेश्वर मधेपुरा


बुधवार को देर पटना से स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डा. अशोक कुमार और एडिशनल सेक्रेटरी डा. प्रमोद राम के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल का कथित औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, महिला विभाग, बच्चा का विभाग, ब्लड बैंक, हड्डी विभाग,  मेश, कैंटीन का निरीक्षण किया। हालांकि हड्डी विभाग को छोड़कर सभी विभागों की साफ सफाई काफी अच्छी थी। जिसके लिए उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. भुपेंद्र कुमार और अधीक्षक मालती कुमारी की सराहना भी की। टीम ने अस्पताल परिसर और विभागों का निरीक्षण किया गया। कोशी का वरदान कहे जाने वाले मेडिकल कालेज में एमआरआई और अल्ट्रासाउंड का बोर्ड देखकर स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. अशोक कुमार ने कहा जब एमआरआई नही होता है तो बोर्ड को हटाईए।  मेडिकल कालेज में  निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। कहीं पर अगर छोटी-मोटी कमियां है। उसको दूर करें उनके द्वारा आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया गया। जिसे देखकर संतोषजनक और अच्छा बताया। इसके साथ-साथ हड्डी विभाग महिला विभाग बच्चा विभाग के वार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जहा कुव्यवस्था देख कर वहां भी की व्यवस्था को  बेहतर करने की बात कही। 


मेडिकल कालेज के मरीजों से मुलाकात कर हालचाल लेते एडिशनल डायरेक्टर 


उनके निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डा. भूपेंद्र प्रसाद, अधीक्षक डा. मालती कुमारी, उपाधीक्षक डा. कृष्ण प्रसाद, रक्त कोष प्रभारी डा. अंजनी कुमार आपातकालीन प्रभारी डा. प्रिय रंजन भास्कर साथ थे। निरीक्षण के बाद उनके द्वारा एक जेएनकेटी के व्यवस्था को लेकर एक बैठक किया गया। जिसमें सभी विभाग के चिकित्सक उपस्थित हुए। बैठक में मेडिकल कालेज को लेकर कई गंभीर मसलों पर बात हुई।

Post a Comment

और नया पुराने