गणेश महोत्सव में संध्या आरती में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़।

 

गणेश महोत्सव में बना आकर्षक पंडाल 

मंगलमूर्ति गौरीनंदन भगवान श्री गणेश की प्रथम पुजा के बाद आशिर्वाद लेते श्रृद्धालु।


सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर में मुख्य बाजार में स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में  चल रहे गणपति बप्पा का 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का उद्घाटन देर शाम में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी ने किया। मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे प्रसिद्ध गणेश महोत्सव की संध्या आरती के बाद गणेश महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस बाबत गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष पूनम देवी, बस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष सह राम जानकी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका, श्रृंगी की सेवा फाउंडेशन का संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षदों और गणेश पूजा समिति के सभी पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर समिति के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। गणेश पूजा समिति को बधाई देते हुए कहा धन्यवाद के पात्र हैं गणेश पुजा समिति जो हर वर्ष पूजा और मेले का आयोजन करती है। वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका ने कहा पिछले 12 सालों से सिंहेश्वर में भव्यता के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। वही इस बार गणेश महोत्सव में आज से राम लीला का आयोजन हो रहा है। जिसको देखने के लिए आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु आ रहे हैं। 

मंच पर विराजमान गणमान्य अतिथि 

रामलीला मंचन का उद्घाटन करते पुनम देवी व अन्य।

 फाउंडेशन का संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि यह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि है।  आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से उर्वर रही है। यहां कुछ ना कुछ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहता है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस महान भूमि पर जन्म हुआ है। इस तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंहेश्वर वासी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। मौके पर संयोजक सुभाष राम, संरक्षक राकेश रमाणी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, सचिव प्रधान भारती, उप सचिव रामाशीष कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप कोषाध्यक्ष अमीत कुमार, व्यवस्थापक ललन कुमार,  सह व्यवस्थापक कैलाश राम, पुजारी नरेश राम सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने