प्रो. रूपा कुमारी बनी जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव



 मधेपुरा।

मधेपुरा कॉलेज की प्राध्यापिका प्रो. रूपा कुमारी चौथी बार जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनी है। प्रदेश महासचिव बनने पर प्रो. रूपा ने कहा  कि  मैं अपने आप को बहुत ही  गौरवान्वित  महसूस करती हूं। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाने के लिए शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। साथ ही आभार प्रकट करती हूं। उन्होंने हमें चौथी बार प्रदेश महासचिव बनाने का काम किया। इसके पूर्व डॉक्टर कन्हैया सिंह के द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाने का सौभाग्य एक बार प्राप्त हुआ था और तीन बार डॉक्टर अमरदीप कुमार सर के द्वारा बनाया जा चुका है। एक बार फिर बहुत-बहुत धन्यवाद आपने जो हमें यह पदभार दिया है। इसका मैं हमेशा सम्मान करूंगी और जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के लिए जदयू पार्टी के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी। 

Post a Comment

और नया पुराने