बीएनएमयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) आरकेपी रमण को मिले एक और कार्यकाल: प्रो. मनोज भटनागर



मधेपुरा।

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अनुदानित डिग्री कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. मनोज भटनागर ने बयान जारी कर कहा कि इस माह की 19 तारीख को बीएनएमयू के वर्तमान कुलपति प्रो. (डॉ.) आरकेपी रमण का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि विश्वविद्यालय को उन जैसे कुशल प्रशासक की अभी और आवश्यकता है। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने अकादमिक स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की हैं और इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर का जिस तरह विकास हुआ है, उसे देखते हुए उन्हें एक और कार्यकाल मिलना चाहिए, ताकि अपने कार्यकाल में शुरू किए गए कार्यों को वे सही मुकाम तक पहुंचा सकें। प्रो. मंनोज भटनागर ने कहा कि मैं महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करता हूँ कि विश्वविद्यालय के हित में उन्हें एक और कार्यकाल दिया जाय। विश्वविद्याल के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों की भी ऐसी ही धारणा है। प्रो. मनोज भटनागर ने आगे कहा कि मैं अनुदानित डिग्री कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की ओर से प्रो. (डॉ.) आरकेपी रमण के कुलपति के रूप में अत्यंत सफल कार्यकाल की सराहना करता हूँ और उन्हें ह्रदय से साधुवाद देता हूँ। साथ ही, विश्वविद्यालय के हित में उनकी क्षमता का आगे भी उपयोग हो, ऐसी कामना करता हूँ।


Post a Comment

और नया पुराने