कलश में मिट्टी और चावल लेते आरआरएस के कार्यकर्ता।
आलमनगर मधेपुरा
कन्हैया महाराज
नेहरू युवा केंद्र आलमनगर मधेपुरा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार पासवान की अध्यक्षता मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को हर घर जाकर कलश में मिट्टी चावल लेकर सफल बना रहे हैं। प्रखण्ड क्षेत्र के हर एक पंचायत में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों की याद में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। जिसे 'शिलाफलकम्' नाम दिया गया है। इस पर उस क्षेत्र के सभी सेनानियों के नाम दर्ज किए जाएंगे। मौके पर युवा नेता बब्लू ठाकुर भी मौजुद थे।


एक टिप्पणी भेजें