नगर परिषद रामनगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए नगर प्रशासन कर रहा है घर घर सम्पर्क।
रामनगर/ चंपारण
कृष्णकांत तिवारी की रिपोर्ट
एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम में नगर परिषद रामनगर औवल। वार्डों में चौपाल, स्वच्छता रैली व नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक। सफाई कर्मियों और जनता के सहयोग से रामनगर बनेगा स्वच्छ और सुन्दर ।
लोहिया स्वच्छता अभियान
एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद द्वारा रामनगर के वार्ड नंबर 1 मुड़िला में चौपाल लगाकर किया गया लोगों को जागरूक । कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेष अवस्थी, ब्रान्ड एम्बेसडर सदाकांत शुक्ला व पार्षद आसिफ अली ने गन्दगी नहीं फैलाते हुए वार्डों को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद का सहयोग करने का किए अपील । पार्षद आसिफ अली ने कहा कि आस पास गन्दगी रहने से संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा रहता है इसलिए कचरा को डब्बे में डालें ताकि सफाई कर्मी उठाव कर सकें । मौके पर नगर परिषद कर्मी कृष्णा सिंह नेपाली, अमरजीत ओझा, नवीन श्रीवास्तव,सुशील कुमार, पार्षद, जितेन्द्र राम,जावेद अख्तर, वाशे खान,पिंटू गुप्ता, राजू पटेल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने गन्दगी से फैलने वाले बिमारियों के बारे में दिए जानकारी।साथ हीं रेनबो स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक ।
एक टिप्पणी भेजें