सिंहेश्वर मधेपुरा
विद्यालयों में हिन्दू पर्व की छुट्टियों को रद्द करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा के सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फुंका। जानकारी के अनुसार बिहार में विधालयों में हिन्दू पर्व की छुट्टियों को रद्द करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में सुभाष चौक मधेपुरा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पूतला फूंका। प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा की राज्य सरकार अब हिन्दू के पर्व त्यौहार पर भी तुष्टिकरण की निति अपना रही है। शिक्षा विभाग अपने इस आदेश को वापस ले नही तो आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमोल राय, पूर्व नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, राजेश दास, अरूण ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष रीता राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साबरमती देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें