बिहार जदयू श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित प्रसाद से प्रदेश सचिव का पत्र देते दीपक यादव।
सिंहेश्वर मधेपुरा
जजहट सबैला पंचायत के दिग्गज जदयू नेता दीपक यादव को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम चरित्र प्रसाद ने श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के पटना कार्यालय में दीपक कुमार को पत्र सौंपते हुए कहा आपकी पार्टी के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा एवं कार्य कुशलता को देखते हुए आपको बिहार प्रदेश जनता दल यू. श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का “प्रदेश महासचिव मनोनित किया जाता है। पार्टी को आपसे आशा और विश्वास है कि आप श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ तथा पार्टी संगठन को निष्ठापूर्वक मजबूत बनायेंगे। एवं नीतीश कुमार द्वारा किए गये कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।
पत्र के बाद पुर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव का आशीर्वाद लेते।
उनके प्रदेश महासचिव बनने की खबर सुनते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया। जिसमें 1975 के जेपी सेनानी सह वरिष्ठ जदयू नेता सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सदस्य सिया राम यादव, न्यास सदस्य बबलु ऋषिदेव, सांसद प्रतिनिधि गमहरिया पप्पू झा, प्रखंड अध्यक्ष सिंहेश्वर हरेंद्र मंडल, मनोज यादव, शंभू मंडल, अशोक साह, बुचकुन मंडल, सुशिलेश झा सुमन, प्रो. जय कुमार यादव, राम लखन मंडल, पवन सिंह, सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।