दो बाईक की टक्कर में एक घायल।

 

दो बाईक की टक्कर में घायल युवक 


सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव कुमार की रिपोर्ट 

ग्वालपाड़ा के सुखासन मोर के समीप 2 बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के परोकिया वार्ड नंबर 8 निवासी तिलेश्वर दास का 24 वर्षीय पुत्र ललित कुमार अपने बाइक से ग्वालपाड़ा से लौटकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान ग्वालपाड़ा के सुखासन मोर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार ललित कुमार सड़क से दूर जा गिरा और घायल हो गया। वही घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद ग्वालपाड़ा परोकिया वार्ड नंबर 3 निवासी आपदा मित्र मंटू कुमार ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घायल को ग्वालपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वही प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालपाड़ा अस्पताल ने घायल को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم