विनोद कुमार की रिपोर्ट
महर्षि वाल्मीकि की धरती से आशा की नई किरण के साथ चम्पारण की सेवा में निरंतर प्रयास - दिनेश अग्रवाल
बेतिया।
बिहार में पहली बार चम्पारण की धरती से शिक्षा स्वास्थ्य कृषि व रोजगार के क्षेत्र में मेरा स्वाभिमान द्वारा क्रांतिकारी कदम की मुहिम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अवतरण दिवस पर किसान कल्याण योजना कार्यक्रम का हरनाटांड में आगाज हुआ। मेरा स्वाभिमान संस्था शिक्षा स्वास्थ्य व किसानों के सहयोग में सदैव तत्पर किया । अनोखी व अदभूत पहल मातृभूमि की ऋण चुकाने, चम्पारण की विकास के लिए समर्पित कर्मठ, लोकप्रिय समाजसेवी दिनेश अग्रवाल हैं । संवेदनशील
चम्पारण की विकास के लिए उनकी त्याग बलिदान व समर्पण की अनोखी पहल लायेगा रंग - मनोज यादव
वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के थरुहट की राजधानी हरनाटांड में फसल बीमा, पशुधन व किसानों की सर्वांगीण विकास की अनोखी सोंच व पहल की संस्था ने की शुरुआत
बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरो रिपोर्ट :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस पर मेरा स्वाभिमान संस्था ने पीएम किसान कल्याण योजना वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के थरुहट की राजधानी हरनाटांड की धरती से रविवार को भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर समारोह आयोजित कर कार्यक्रम का आगाज किया है। एसएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरनाटांड परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत थारु नृत्य, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं की सोहर व राष्ट्रीय गीतों की मधुर संगीतों व देशभक्ति गीतों की जज्बा ने कार्यक्रम में समां बांधी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा बिहार के प्रभारी सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव, विशिष्ट अतिथि कमोडोर शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह, पूर्व सबमरीन कमांडर हरीश नायडू , डॉ कृष्ण मोहन राय व मेरा स्वाभिमान संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल समेत आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में मेरा स्वाभिमान संस्था लगातार प्रयासरत है। " चम्पारण बदलेगा तो बदलेगा बिहार इसलिए विकसित चम्पारण श्रेष्ठ बिहार " का संदेश देते हुए कहा कि संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल की अदभुत व अनोखी पहल एक दिन रंग जरुर लायेंगी। वे मातृभूमि की ऋण चुकाने के लिए समर्पित हैं। चम्पारण की विकास व किसानों की सर्वांगीण विकास के लिए फसल बीमा, पशुधन , छात्र, नवजवान, बेरोजगारों के लिए रोजगार की अनोखी पहल पीएम के जन्मदिन पर किसान कल्याण योजना कार्यक्रम का आगाज किया है। उनकी परिश्रम, पराक्रम, पराकाष्ठा व संवेदनशीलता सेवाभाव को दर्शाता है। चम्पारण की विकास के लिए उनकी त्याग, बलिदान व समर्पण एक दिन रंग जरुर लायेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि बिहार में पहली बार चम्पारण की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व रोजगार के क्षेत्र में मेरा स्वाभिमान द्वारा क्रांतिकारी कदम की मुहिम में चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। कहा कि 1से 18 साल के बच्चें जो गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। उन्हें 2 से 3 लाख रुपए की नि:शुल्क संजीवनी कार्ड एवं देश के किसी भी प्राईवेट व सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज संस्था करवायेगी। आर्थिक रुप से पिछड़े समाज के सभी वर्गों के परिवार की मुखिया की मृत्यु उपरांत व दुर्घटना से दिव्यांग स्थिति में 2 से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि संजीवनी कार्ड के तहत देने की घोषणा की। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए स्वालंबन एप के तहत 50 हजार रुपए से लेकर 1लाख रुपए कमाने का लक्ष्य बताते हुए कहा कि वे घर बैठे दो सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए कमा सकेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए कहा कि स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। हजारों हजार की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित किसानों व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि फसल खराब होने की स्थिति में संस्था फसल बीमा सहायता एफपीओं से रजिस्टर्ड होने पर फसल बीमा की लाभ दिलाने की घोषणा संस्था के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता थारु संघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने की। संचालन कवि विनय विनम्र ने किया। इस दौरान कई महिला व पुरुषों को संस्था के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर अंग वस्त्र व मेंडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संस्था के संयोजक जितेन्द्र कुमार, महामंत्री उमेश अग्रवाल, पूर्व स्टेशन मास्टर जय कुमार समेत दर्जनों की संख्या में समाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
إرسال تعليق