विश्वशांति दिवस पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बनाई रेत पर सर्वधर्म की प्रतिमा, दिया विश्व शांति का संदेश।

 

विश्वशांति दिवस के अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद् आकृति को अंतिम टच देते।


सिंहेश्वर मधेपुरा 


विश्वशांति दिवस के अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद् कुमार ने बिहार में गंगा तट पर लगभग 1000 टन रेत पर सर्वधर्म की एक सैंड आर्ट बनाई है। जानकारी के अनुसार विश्वशांति दिवस के मौके पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट और अंतर्राष्ट्रीय रेत कला पुरस्कार विजेता मधुरेंद्  कुमार  ने अपने खास अंदाज में दुनियां के सभी देशों को विश्वशांति दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विश्व शांति के संदेश के साथ भगवान बुद्ध की एक सुंदर कलाकृति बनाई है। साथ ही गणेश चतुर्थी के साथ साझा किया है। उन्होंने उसमें लिखा है, "भगवान गणेश" सभी का भला करें। पहली बार मैंने विश्व शांति का संदेश के साथ अपनी मूर्तिकला पर 1000 टन रेत का उपयोग किया है। मुझे आशा है कि यह सर्वधर्म की रेत स्थापना कला के साथ दुनियां का पहला रेत कला है। यह नयनाभिराम दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

Post a Comment

أحدث أقدم