सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडारी- बेहरारी पुल के बीच में मुर्गा गाड़ी के लूट का असफल प्रयास किया गया. इस बाबत पूर्णिया जिला के धमदाहा मोगलिया पुरंदाहा वार्ड नंबर 13 निवासी विकास कुमार पोद्दार ने बताया कि पिकअप डब्लूबी 91 3015 से धमदाहा से डंडारी बेहडारी मुर्गा फार्म मुर्गा लोड करने के लिए आया था। मेरे साथ दो डेंफर मुर्गा लोड करने वाला सुमित कुमार व सचिन कुमार भी साथ में था। डंडारी बेहरारी में मुर्गा लोड कर जैसे ही आगे बढ़े कि पुल के बीच में एक बाइक पर तीन अपराधी हथियार का भय दिखा कर पिकअप गाड़ी मुर्गा सहित छिनने लगा। लेकिन वह असफल रहा। इसकी सूचना मुर्गा फार्म मालिक व थाना को दिया गया। तब एक अपराधी की पहचान कर ली गई। वहीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق