गंगा स्नान से लौट रहे बाईक सवार मवेशी को बचाने में घायल।


गंगा स्नान से लौट रहे युवक मवेशी को बचाने में घायल 


 सिंहेश्वर मधेपुरा


वैभव कुमार की


कुमारखंड के रहटा लक्ष्मीपुर के समीप सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड नंबर 14 निवासी विनोद साह का 24 वर्षीय घायल पुत्र सुभाष कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से बाइक लेकर गंगा स्नान के लिए महादेव घाट भागलपुर जा रहे थे।इस दौरान कुमारखंड के रहटा लक्ष्मीपुर के समीप एक सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के क्रम में वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जा गिरे। जिसके कारण वह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाया और इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दिया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को आनन फानन में इलाज के लिए कुमारखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने