पेड़ गिरने से बाईक सवार घायल।

 

पेड़ के नीचे फंसा बाईक, बाइक सवार बाल बाल बचा 

बाईक सवार को बचाने में लगे लोग 


सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर गमहरिया मुख्य मार्ग में कटैया के समीप सड़क पर बाईक सवार पर एक भारी भरकम पेड़ गिरा। बाईक सवार बाल बाल बचा। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर गमहरिया मुख्य मार्ग में कटैया के समीप सड़क किनारे लगे जलेबी का एक भारी भरकम पेड़ सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार के ऊपर गिर गया। जिससे बाइक सवार बाल बाल बच गया।  हालांकि उसके चपेट में आने से वह घायल हो गया। जिसे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वही बाईक पेड़ के नीचे दब गया। मालूम हो कि गमहरिया थाना में कार्यरत चौकीदार संघ के शत्रुघ्न शर्मा जो कि अपने बाइक बीआर 43 यू 8621 से मधेपुरा से लौटकर गमहरिया जा रहे थे। इस दौरान सिंहेश्वर गमहरिया मेन रोड में कटैया के समीप सड़क किनारे लगे एक भारी भरकम जलेबी का पेड़ अचानक ही जा रहे बाइक के ऊपर गिर गया। और बाईक पेड़ के नीचे बुरी तरह दब गया। जिससे बाइक सवार को हल्की चोट आने से वह घायल हो गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण सड़क किनारे की मिट्टी बहकर खेत में चली गई है इस वजह से पेड़ अचानक गिर गया जिससे बाइक उसके चपेट में आ गया। वहीं लोगों ने बताया कि इस घटना में बाइक सवार बाल बाल बच गया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं घटना के बाद घायल को लोगों ने आनन फानन में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वही इस घटना के बाद सड़क के दोनों और गाड़ियों की कतारें लग गई। जिसमें एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसे रहे। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व वन विभाग को दिया वहीं वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से काटकर हटाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका

Post a Comment

أحدث أقدم