बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत प्रखंड परिसर गम्हरिया में वार्ड सदस्यों ने बिहार राज्य वार्ड सदस्य महासंघ के आहवान पर राज्य ब्यापी धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि नन्दकिशोर यादव ने कहा कि सरकार वार्ड सदस्य को विकलांग सा बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के गलत रवैया के कारण वार्ड सदस्य को कोई भी अधिकार नहीं मिल पाया है। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार वार्ड सदस्य को बरगलाने काम कर रही है,इसलिए बिहार राज्य वार्ड सदस्य महासंघ ने 09 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक कोई सरकारी कार्य एवं बैठक में भाग नहीं लेने का आहवान किया है. उन्होंने कहा कि प्रखण्ड कार्यालय पर 09 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक अलग अलग तिथि को आक्रोश मार्च एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 03 अक्टूबर को सभी प्रखण्ड के वार्ड सदस्य एक जुट होकर जिला मुख्यालय पर आक्रोश मार्च के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे. प्रतिनिधि रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि 2017 के नियमावली के आधार पर सात निश्चिय के नली गली पक्कीकरण कार्य भी खत्म कर दिया है, जो घोर अनुचित है. आठ वर्षों से अपमानजनक मासिक भत्ता भी अनियमित तरीके से दिया जा रहा है. पूर्व वार्ड सदस्य का मासिक भत्ता अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते वार्ड सदस्य तनाव में हैं, बिहार सरकार को इसका कोई चिंता ही नहीं है।
हर वार्ड के कार्य योजना में वार्ड सदस्य का शिलापट्ट पर नाम लिखना भी उचित नहीं समझा जाता है. विधायक एवं सांसद के कोटे से जो कार्य किया जाता है उसमें भी वार्ड सदस्य को भागीदारी नहीं दिया जाता है.उन्होंने कहा कि पंचायत के कार्य कारिणी बैठक में विडियोग्राफी होना चाहिए, उसी समय योजना को पोर्टल पर चढाना चाहिए।केन्द्र सरकार मनरेगा में कटौती किया है, जो उचित नहीं है. वार्ड सदस्य को मनरेगा में कम से कम 5 लाख तक का प्रशासनिक स्वीकृति मिलना चाहिए. वार्ड सदस्य को सात निश्चिय पार्ट टू के तहत हर खेत तक सिंचाई की सुविधा में भागीदारी होना चाहिए. स्वच्छता अभियान में पर्यवेक्षक के द्वारा शौचालय में लाभुकों से मनमानी तरीके से पैसे वसूली किया जाता है एवं वार्ड सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं होती है. आंगन वाडी में भी लाभार्थी को मूलभूत सुविधाएं नहीं दिया जाता है, तमाम शिकायत वार्ड सदस्यों को सुनना पड़ता है.उपरोक्त सभी माँग लोकसभा के चुनाव तक पूर्ण नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई की शंखनाद किया जाएगा। क्योंकि हमलोग भी साढ़े आठ लाख सदस्य हैं, फिर हमलोग का परिवार एवं आमजन भी है. फिर हमलोग तीसरा विकल्प देखेंगे. मौके पर ग्राम पंचायत गम्हरिया के उपमुखिया श्री राजेश कुमार दास, अहमद जी, योगेन्द्र यादव, अब्दुल सुभान सहित अन्य ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें