घास लेकर जा रही महिला को बाईक ने ठोका । महिला घायल


बाईक की ठोकर से घायल महिला।


 सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव कुमार की रिपोर्ट


सिंहेश्वर मधेपुरा मुख्य मार्ग में पतराहा के समीप बाइक के ठोकर से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पतरहा वार्ड नंबर 4 निवासी रमेश यादव की घायल पत्नी भूलिया देवी के परिजनों ने बताया कि वह अपने खेत से घास लेकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान सिंहेश्वर मधेपुरा मुख्य मार्ग में पतरहा के समीप सिंहेश्वर की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरी। और गीर कर घायल हो गईं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल महिला के परिजनों को दिया परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को उठाकर इलाज के लिए सीधे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने