रात में सड़क के आवागमन को चालु करने के लिए कार्य करावाते।
आवागमन को सहज करने के लिए प्रयासरत संवेदक मुकेश कुमार
सिंहेश्वर मधेपुरा
सुखासन सिंहेश्वर मार्ग जो भारी बारिश के कारण लगभग 50 से 60 फीट धंस गया था। और आवागमन अवरूद्ध हो जाने के कारण लगभग 30 गांवों के 2 लाख से अधिक लोगों से संपर्क खत्म हो गया था। उसे संवेदक मुकेश कुमार ने महज 10 से 12 घंटे के अंदर ईट का टुकड़ा डालकर आवागमन को सहज कर दिया। मालूम हो की लगातार हो रही बारिश और पानी का दवाब के कारण शनिवार सिंहेश्वर सुखासन मार्ग जय हनुमान राइस मील से पहले पक्की सड़क के अचानक ही धंस जाने से लोगों का आवागमन बंद हो गया। मालूम हो की सुखासन में ही जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रशिक्षण शिक्षक संस्थान है। जबकि मनहरा, भवानीपुर, बराही, हसनपुर, घैलाढ, सहित 30 से अधिक गांवों का संपर्क पुट गया था। जिसकी जानकारी मिलते ही सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी संवेदक मुकेश कुमार ने स्थल स्थल का निरीक्षण किया। और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता विद्यानंद प्रसाद के निर्देश पर लोगों की परेशानी को देखते हुए अविलंब सड़क को दुरूस्त का काम शुरू कर दिया। जिसमें लगभग 1 बजे रात तक आवागमन को चालु कर दिया गया। हालांकि सड़क को समतल और सहज करते करते रात बीत गई। इस तेजी से आवागमन को दुरुस्त करने के कारण लोग ने संवेदक को बधाई भी दी।


एक टिप्पणी भेजें