सिंहेश्वर मधेपुरा
अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा के अमृता कुमारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा धर्मनिरपेक्षता के प्रति के समाजवादी के जनक एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के उपज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बराबर कहा करते हैं कि बिहार में सब का मान सम्मान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि बिहार रहा है। और मुख्यमंत्री जी राष्ट्रपिता के अनुयाई भी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के ही बहाल किए हुए राज्य के चार लाख 50 हजार नियोजित शिक्षक भी हैं। जो की मुख्यमंत्री के ही बहाल किए हुए हैं। इस बाबत श्रीमती कुमारी ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री कहा करते हैं जो दिए हैं हम ही दिए हैं और जो देंगे हम ही देंगे। तो ऐसे मुख्यमंत्री जी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मदिन के शुभ अवसर पर राज के चार लाख 50 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए। शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल मधेपुरा ने बताया कि बिहार के नियोजित शिक्षकों की नजर श राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हैं। और मुख्यमंत्री को 2 अक्टूबर को गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज के नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन दे देना चाहिए। कृष्ण कुमार जिला अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सह पूर्वोत्तर बिहार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को राज्य के नियोजित शिक्षक जानता है। और मुख्यमंत्री जी को राज कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए। डा. संतोष कुमार जिला महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को सबका साथ सबका विकास के तहत समान काम समान वेतन और राज कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए।
वही डा. अरुण कुमार संयुक्त सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ में बताया कि मुख्यमंत्री को अब डर नहीं करना चाहिए। और शिक्षकों को राज कर्मी का दर्जा दे देना चाहिए। वही रणधीर कुमार जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा मूल्य बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देंगे। वही सच्ची राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री के ऊपर आस लगाए हुए हैं। अनुपम रचना, सुनील कुमार, वंदना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, हीरा भारती, किरण भारती, कंचन माला, हरदेव मेहता, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, आफताब आलम, रविंद्र कुमार, संजीव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, जूनियर साइंटिस्ट विजय, सुबोध यादव, धर्मेंद्र कुमार, उषा कुमारी, हरे राम यादव, संजय यादव, संजय कुमार, पवन कुमार, प्रशांत कुमार आदि शिक्षकों ने बताया कि राज्य के योद्धा और शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आदरणीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री को समान काम समान वेतन और राज कर्मी का दर्जा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर दे देना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें