बच्चों के विवाद में किसान को उनका पड़ोसी ने घर पर चढ़ कर गोली मार जख्मी किया।

 

घायल का इलाज करते परिजन 

पतरघट मधेपुरा।

रंजन कुमार की रिपोर्ट


पतरघट ओपी क्षेत्र के सुरमाहा बजरंगी टोला में रविवार की शाम बच्चों के विवाद में एक किसान को पड़ोसी ने घर पर चढ़ कर गोली मार जख्मी कर दिया। इस घटनाओं से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। जख्मी रजैन यादव पिता मणिलाल यादव को आननफानन में पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया। जहां डा. बीके प्रशांत ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया। स्थिति गंभीर देख परिजनों ने नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर बनी है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि गांव के ही स्कूल में जख्मी का लड़का सौरभ कुमार एवं धीरज कुमार  और आरोपी अरविन्द कुमार उसका भाई बिट्टू एवं सिंटू पढ़ता है। शनिवार को गेंद खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था। साईकिल से बच्चों को आते देख अरविन्द यादव का मौसेरा भाई इंटर का छात्र सोनू कुमार साईकिल छीन लिया। जख्मी रजैन यादव द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर रविवार की दोपहर उनके घर अरविन्द यादव व सोनू यादव अपने कुछ लोगों के साथ पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। जिस पर स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामला को शांत करा दिया। उसके बाद अरविन्द यादव अपने दबंगई के बल पर अपने साथ मौसेरा भाई सोनू कुमार, मां लुखो देवी, चाची अनु देवी के साथ पहुंच कर ट्रेक्टर से बालू अनलोड कर रहे रजैन यादव के साथ फिर गाली गलौज करने लगा। रजैन के द्वारा विरोध करने पर आरोपी अरविन्द यादव पिता राजेन्द्र यादव ने जान मारने की नियत से तीन फायर किया। जिसमें एक गोली रजैन यादव के पेट में लगी हैं। परिजनों ने जख्मी को पीएचसी मे भर्ती कराते स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। पुलिस द्वारा घटना पर नजर रखा जा रहा है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया सोमवार की सुबह सहरसा के नीजी अस्पताल में जख्मी का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई हैं। होश आते ही आवेदन या फर्द बयान दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन ऐसे आपराधिक घटना का सुलह समझोता की जुगाड कई गणमान्य शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم