उमा डेंटल किल्नीक का 12 वर्ष गांठ धुमधाम से मनाया गया।

 

फीता काट कर उमा डेंटल किल्नीक का उद्घाटन करते अतिथि

दीप प्रज्वलित करते आईएमए के अध्यक्ष और जेएनकेटी के प्राचार्य।


सिंहेश्वर मधेपुरा

वैभव कुमार की रिपोर्ट 


सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत दुर्गा चौक विश्वकर्मा मंदिर के सामने एनएच 106 के समीप 12 वर्षों से दांतों का सफलता पूर्वक कर इलाज कर रहे उमा डेंटल क्लिनिक का 12 वीं वर्षगाँठ एक समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसका उद्घाटन मधेपुरा के प्रसिद्ध चिकित्सक सह आईएमआई के अध्यक्ष डा. धीरेंद्र कुमार यादव, जेएनकेटी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. भूपेन्द्र कुमार, सिंहेश्वर के चिकित्सा जगत में मील का पत्थर डा. लक्षमण प्रसाद भगत और डा. जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया किया। उमा  डेंटल क्लिनिक कैंपस के अवलोकन के दौरान चिकित्सकों ने वहा मौजूद सुविधाओं की सराहना की। अत्यंत आधुनिक सुविधाओं से लैस उमा डेंटल क्लिनिक इस क्षेत्र में दांत के चिकित्सा के लिए प्रमुख केंद्र बन कर उभरा है। महज 12 साल में कोशी के चप्पे चप्पे से लोग दांत के सुविधा जनक इलाज के लिए यहा आते हैं। इस अवसर पर डा. धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यहा दी जा रही सुविधा बहुत ही बढ़िया है। इस तरह की व्यवस्था पटना और दिल्ली में देखने को मिलती है। और सिंहेश्वर के लिए यह वरदान है। इस पिछड़े इलाके में इस तरह के अस्पताल खुलने से यहा के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। डा. एलपी भगत ने कहा कि इलाके के गरीब लोगों के लिए यह अस्पताल वरदान स्वरूप है। उन्होंने भी इसके लिए अस्पताल के संस्थापक डॉ अनुराग कुमार को शुभकामनाएं दी। उमा डेंटल क्लिनिक एंड ट्रामा सेंटर के संस्थापक डा. अनुराग कुमार ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए काफी सौभाग्य का है। कि इस तरह के हॉस्पिटल क्लिनिक की स्थापना कर मुझे इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है। मेरे यहा दांत से जुड़ी हर समस्या का ईलाज कम खर्च में किया जायेगा।अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में बड़े शहरों की तरह हर तरह की मशीनें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कम खर्च पर बेहतरीन और संतोषप्रद ईलाज करना ही उनका सपना रहा है। जो अब फलीभूत हो रहा है। उमा डेंटल किल्नीक के उद्घाटन के बाद डा. अनुराग कुमार अक्षय और की धर्म पत्नी राजद नेत्री कोमल कुमारी ने बुके एवं शाल देकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर जिले के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक सहित वरिष्ठ बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم