ई-रिक्शा से टोल टैक्स वसूली के खिलाफ ईओ को दिया आवेदन।


ई-रिक्शा संघ के द्वारा ईओ को टोल टैक्स वसूली के संबंध में आवेदन देते संघ।

सुकेश राणा की कलम से 

 मधेपुरा।

विभाग के आदेश के बावजूद मधेपुरा शहर में ई-रिक्सा से जबरन बैरियर वसुले जाने के खिलाफ जिला ई-रिक्सा संघ ने नगर परिषद की ईओ तन्या कुमारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गुड्‌डू ने बताया कि ईओ के आदेश पर बस स्टैंड का विभागीय टोल टैक्स वसुला जा रहा है। जिसके तहत ओटो रिक्शा की जगह ई-रिक्सा से अवैध वसुली की जा रही है। जो नियमानुसार कही से उचित नहीं है। उन्हेांने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा तय सूची में ई-रिक्स को शामिल नहीं किया है। तब किस परिस्थिति में वसुली की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैरियर की वसुली के लिए रखे गये लोग गुंडा की तरह ई-रिक्सा चालकों के साथ व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर सीधे मारपीट पर उतर आते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में इस गुंडागर्दी को नहीं रोका गया तो बाध्य होकर हमलोग अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। मौके पर सचिव सुबोध यादव, उपाध्यक्ष मो. रूस्तम, कोषाध्यक्ष मो. मिन्हाज आलम भी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने