प्रो. भीम कुमार बने मधेपुरा कालेज मधेपुरा शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ईकाई के अध्यक्ष


बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक 


आगामी 3 अक्टूबर को महासंघ के कॉलेज ईकाई कमिटी की बैठक की जाएगी आयोजित


सिंहेश्वर मधेपुरा।


बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ अंतर्गत मधेपुरा कालेज मधेपुरा की ईकाई का गठन आज दिनांक 20 सितम्बर को किया गया।मधेपुरा कालेज मधेपुरा के परिसर में शिक्षक शिक्षकेत्तर  कर्मचारियों की उपस्थिति में कमिटी गठित की गई।बैठक की अध्यक्षता कालेज के सहायक प्राचार्य डा. कामेश्वर प्रसाद यादव ने की।बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में महासंघ के बीएन मंडल विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष प्रो.अरविन्द कुमार यादव एवं महासंघ के मधेपुरा जिला सचिव डा. शंकर आर्या मौजूद रहे। 



 बैठक में गठित कमिटी में सर्वसम्मति से मैथिली विभाग के शिक्षक प्रो.भीम कुमार अध्यक्ष पद के लिए चयनित किए गये।जबकि रसायन शास्त्र के शिक्षक डा. विवेकानंद विवेक, गणित विभाग के शिक्षक प्रो.ब्रह्मदेव प्रसाद यादव एवं मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो. मनोज कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किए गये। वहीं गणित विभाग के शिक्षक प्रो. ब्रिजेन्द्र यादव महासचिव पद के लिए चयनित किए गये। कमिटी में हिन्दी विभाग की शिक्षिका प्रो. लीला कुमारी एवं तृतीय वर्गीय कर्मचारी पंकज कुमार को सचिव पद के लिए चयनित किया गया। जबकि शिव शंकर कुमार उर्फ मंटू को कार्यालय सचिव सह मीडिया प्रभारी के लिए चयनित किया गया। वहीं संस्कृत विभाग के शिक्षक डा. श्रीदेव झा को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। गठित कमिटी के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी समिति के लिए प्रो. अरविन्द कुमार यादव, प्रो. विनय कुमार झा, प्रो. मनोज कुमार झा, डा. कामेश्वर प्रसाद यादव, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विवेका नंद कुमार, प्रो. शंभू शरण यादव, प्रो. भारती कुमारी इंगलिश, प्रो. भारती कुमारी ग्रामीण अर्थशास्त्र प्रो. बिजेंद्र मेहता, तृतीय वर्गीय कर्मचारी आशीष कुमार, ललित नाथ झा, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मुरली कुमार एवं राज किशोर यादव चयनित किए गये। बैठक में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी अपनी समस्या रख सबों का ध्यान आकृष्ट किया। बाद में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद प्रो. अरविन्द कुमार यादव ने आश्वस्त करते कहा की आगामी 3 अक्टूबर को महासंघ के कालेज ईकाई कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सबों की समस्या के समाधान कराने को लेकर निर्णय लिया जाएंगा। जबकि कालेज प्रबंधन से सम्पर्क स्थापित कर मामले के समाधान को लेकर सामूहिक वार्ता की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने