22 सितंबर को अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कुलपति के साथ होगी बैठक
सिंहेश्वर मधेपुरा
विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक कुलपति प्रो. डा. राजनाथ यादव की अध्यक्षता में 22 सितंबर, 2023 शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार में निर्धारित है। उपकुलसचिव स्थापना डा. सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र में सभी संबंधितों से अनुरोध किया है कि सःसमय बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें