सिंहेश्वर मधेपुरा
19 सितंबर से होने वाले 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के लिए गणेश पूजा समिति ने सिंहेश्वर के हृदय स्थली बाबा भोलेनाथ और भगवान राम का संगम स्थल सिंहेश्वर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी में पूजा के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया। जिसमें पुजन का काम नरेश राम सहायक विनोद साह और पुजा पंडित विजय झा और स्वरूप झा ने कराया।
पंडित विजय झा ने बताया की पुजा 18 सितंबर के देर रात्रि में प्रथम पुज्य भगवान श्री गणेश का जन्म होगा। भ्रादपद चतुर्थी 19 सितंबर को 1 बजकर 34 मिनट तक है। और पुजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। उक्त समय ही प्रथम दिन पुजा संपन्न होगी। अन्य दिन शाम 7 .30 बजे संध्या आरती का भव्य आयोजन होगा।
भुमी पुजन करते पुजारी नरेश राम पंडित विजय झा
इस बाबत गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मुन्ना ने बताया गणेश महोत्सव एवं मेला का आयोजन भक्ति पुर्ण माहोल में 19 सितम्बर से 28 सितम्बर तक होगा। महोत्सव को आकर्षित बनाने के लिए 15 फीट की विशाल गणेश जी की प्रतिमा बनाई जा रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक दिन संध्या 7.30 बजे से आरती का आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव के भव्यता को बढ़ाने के लिए मेले जिसमे झुला, खेल- तमाशा, मीना बाजार, सिंगार की दुकान, होटल और दुर से भी दुकान बढाया जा रहा है। मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, गणेश पुजा समिति के संरक्षक राकेश कुमार रमाणी, संयोजक सुभाष राम, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, सचिव प्रधान भारती, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप कोषाध्यक्ष अमीत कुमार साह, सुदेश शर्मा, सुमित वर्मा, कौशल कुमार, अमीत कुमार, ललन कुमार, कैलाश कुमार, गोपाल भगत, रितिक कुमार, बबलू कुमार, राजेश कुमार बुचकुन सहित कई लोग मौजूद थे ।
إرسال تعليق