चक्कर आकर बाईक से गिर महिला घायल।

Dr.I C Bhagat
0


चक्कर खाकर बाईक गिरकर घायल हुई महिला 


 सिंहेश्वर मधेपुरा


मधुबन में चलती बाइक पर चक्कर आने से नीचे गिरने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी अनुसार मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर वार्ड नंबर 4 निवासी पृथ्वी मंडल की घायल पत्नी मंजू देवी के परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन पर मंजू देवी अपने भाई के यहां राखी बांधने मधुवन जा रही थी। इस बाबत परिजनों ने बताया कि मधुबन पहुंचते ही चलती बाइक पर बैठी मंजू देवी को अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल महिला के घर वालों को दिया। परिजनों ने पहुंचकर घायल महिला को उठाकर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner