वेतन वृद्धि से कर्मचारियों में हर्ष का माहोल। प्रबंधक का फैसला जिला के 4 सदस्य की टीम करेगी।

 


डीएम विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक ।


सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की एक सामान्य बैठक न्यास कार्यालय सिंहेश्वर में डीएम सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले 3 बैठकों की सम्पुष्टि की गई। बैठक की सम्पुष्टि करते हुए शिवगंगा के सौंदर्यीकरण पर चर्चा करते हुए कहा शिवगंगा पर चारों तरफ स्टील की बेरीकेटिंग किया जाय।  चारों तरफ सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाय। छठ पुजा से पहले शिवगंगा में मूर्ति की स्थापना कर दी जाए। ताकि शिवगंगा सुंदर लगे। कि बाबा सिंहेश्वर मंदिर को चेरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराने की बात पर कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने कहा इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद ही चेरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन हो सकता है। बैठक में इनकम टैक्स रिटर्न भरने की बात कही। बैठक में अतिक्रमण के बारे में स्पष्ट रूप से बताया कि अतिक्रमण करने वालो को चिंहित कर अतिक्रमण खाली कराया जाय। बाबा के जमीन का अतिक्रमण करने वाले पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाय। वही वैसे दुकानदार जो भाड़ा समय पर नही दे रहे हैं। उसे भी खाली कराया जाय। और सबसे ज्यादा 5 बकायेदार को चिंहित कर कार्रवाई करें। वही मंदिर के फुटकर दुकानदारों के लिए जगह चिंहित कर छोटे छोटे शेड नुमा दुकान का निर्माण कराया जायेगा। सभी धर्मशाला का रिपेयरिंग का काम किया जाए। मंदिर के परिसंपत्ति के विकास पर चर्चा करते हुए कहा जिला में बाबा के जमीन का सीमांकन कर उससे अतिक्रमण को हटाया जाए। और चारदिवारी के बाद वहा न्यास की जमीन का बोर्ड लगा दिया जाय। वही मंदिर में नए शिरे से बिजली का वायरिंग करवाया जाय। वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को कब पूछा कि मंदिर के चारों तरफ नाला की कनेक्टिविटी नदी के साथ है या नहीं अगर नहीं है। अगर नही है तो इसे जोड़ने को प्राथमिकता के साथ कराया जाय। आगामी पर्व त्यौहार दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर चर्चा करते हुए कहा की इस बार दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ की पुजा भव्य तरीके से मनाया जाय। इसके लिए खर्च में 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दिया गया है। 

न्यास समिति के पुनर्गठन पर विचार के बारे में कहा की कमिटी में एक जगह खाली हैं। जिसमें एक का नाम सदस्य को जोड़ दिया जाय। लेकिन एक सदस्य ने इस बात का विरोध करते हुए कहा जिस सदस्य की बात हो रही है। उसे आरोप लगा कर हटाया गया था। तो जिला से कमिटी गठित कर नाम का चयन करने की बात कही। कर्मचारियों के परफार्मेंस पर चर्चा करते हुए कहा की लिपीक का कार्य अनुमंडल के लिपीक से अतिरिक्त समय में कराया जाय। साथ ही लेखा व्यवस्था के लिए कंप्यूटर, प्रींटर, वाईफाई कनेक्शन, टेली साफ्टवेयर की खरीद की जाय। 

कर्मचारियों की समिक्षा में लेखापाल का कार्य संतोषजनक पाया गया। तथा जिला स्तर से कमिटी गठित कर प्रबंधक के कार्यों की समिक्षा कर कार्यकाल रिनवल किया जायेगा। तथा सभी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि करते हुए कहा दैनिक मजदूरी के आधार पर समान्य वेतन दिया जाय। बाबा मंदिर का मास्टर प्लान पर चर्चा करते हुए कहा मंदिर के विकास के लिए एक मास्टर प्लान बनाने के लिए आर्किटेक्ट से मदद लेकर 3 महीना के अंदर एलईओ और भवन निर्माण को दिया गया। और कहा गया कि इसके लिए वकायदा विज्ञापन निकालकर आवेदन भी लिया जाए। मौके पर  एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, सदस्य सियाराम यादव, मनीष  सर्राफ, विजय कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, बबलु ऋषिदेव, संजीव ठाकुर, प्रबंधक अभिषेक आनंद मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم