गरीब संपर्क अभियान के तहत किया गया बैठक

सुकेश राणा
0


 मधेपुरा/

 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की बैठक कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी मंजू सरदार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन युवा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सहकारित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राम बताया गया कि 26 अगस्त से कोसी परिमंडल में गरीब संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में दलित और महादलित इस अधिकार के लिए लड़ाई के लिए अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, डॉ. संतोष कुमार मांझी,  प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडे, दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मांझी शामिल होंगे। बैठक में सुरेंद्र सरदार, मनोज यादव, मनिका ठाकुर, अरुण यादव, धीरेंद्र ऋषिदेव, आशा देवी, सुनीता देवी, नंदकुमार राम, ननकू ऋषिदेव, अजय कुमार राम समेत अन्य शामिल हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner