महोत्सव में विलुप्त होती लोक गीत पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक।

Dr.I C Bhagat
0

 

विलुप्त होती लोक गीत को रंग देता सृजन दर्पण के कलाकार।


 परंपरा और लोकाचार की दिखी वानगी। राधा कृष्ण पर आधारित बेहतरीन झांकी की दी प्रस्तुति 


  सिंहेश्वर मधेपुरा 


 जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड स्थित भर्राही बजार के श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजन समिति की ओर से झूलन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सृजन दर्पण के संस्थापक सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में रंगकर्मियों ने एक से बढ़कर एक राधा कृष्ण पर आधारित झांकी का मंचन किया। कलाकारों की कलाकारी देखकर देर रात तक  दर्शक झुमते रहे। नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने ऐसा समा बांधा की लोगों को देर रात तक रूकना पड़ा। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की बदलते दौर के साथ लोगगीत नृत्य व संगीत के मायने बदले हैं। जहां धूम-धड़ाका वाली संगीत को लोग -बाग पसंद करते हैं। वहां आज भी सृजन दर्पण टीम के उर्जावान कलाकारों ने लोक संगीत व लोक कलाओं को न सिर्फ सहेज रहे हैं। बल्कि हम देखते हैं उसके विस्तार के लिए लगातार विभिन्न मंचों से प्रयास भी कर रहे हैं। इस दौरान बिहार के लोक आस्था और लोकाचार की प्राचीन परंपरा से जुड़े भाई-बहन के बीच के स्नेह और प्रेम का जीवंत रूप लोकपर्व सामा-चकेवा और लोक आस्था के महापर्व छठ गीत पर आधारित नृत्य कि बेहतरीन प्रस्तुति से कलाकारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारो के साथ-साथ बाहर के कलाकारों ने कई प्रस्तुति देकर लोक सांस्कृतिक माहोल का निर्माण किया। सर्वप्रथम लोक गायक आलोक कुमार ने अपने सुरीली आवाज से राधा कृष्ण पर आधारित कई भजन और गजल की भी बेहतरीन प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। जबकि तबले पर जयकृष्ण कुमार, औरगेन पर योगेन्द्र कुमार और पैड पर गुलशन कुमार ने संगत किया। झूलन महोत्सव में सृजन दर्पण के कलाकारों ने राधा कृष्ण पर आधारित कृष्ण का संदेश'नामक नृत्य नाटिका के जरिए संदेश मूलक प्रस्तुति से देश और समाज को संदेश भी दिया। इसमें कलाकार रंगकर्मी नीरज कुमार, आर्यन राणा, साक्षी कुमारी, रेशम कुमारी, मौसम कुमारी और सुश्री माही और रंगकर्मी विकास थे । प्रस्तुति को सफल बनाने में संस्था सदस्य सौरभ कुमार और स्नेहा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को आयोजन समिति के सदस्यगण और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र यादव ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौजूद दर्शकों ने शानदार मंचन कि खूब सहारण किया। मौके पर आयोजन समिति के संजय कुमार साह,पवन कुमार साह, राजेश कुमार साह, प्रमोद कुमार साह आदि सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्शक गण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner