हॉली क्रॉस बालिका स्कूल में आयोजित किया गया रक्षा बंधन व मेंहदी प्रतियोगिता, शामिल हुए बच्चे

SONU KUMAR
0


मधेपुरा।

 हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय में रक्षाबंधन एवं सावन मास की समाप्ति के अवसर पर सावन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय निदेशिका डॉ. बंदना कुमारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए डॉ. बंदना कुमारी ने कहा की भारत में कई पर्व-त्योहारों, संस्कृतियों, रीति-रिवाजों को हम सब मिलकर मनाते हैं। सावन के पवित्र महीने में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह पृथ्वी पर हरियाली का दयोत्क है। यह हमें प्राकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति व सुंदर पृथ्वी के निर्माण को हमेशा मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि भारत में लोक पर्व सबसे ज्यादा मनाया जाता है। यह हमारी मिश्रित संस्कृति व सभ्यता का प्रतिक भी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं बल्कि हमारी रक्षा सुत्र भी है। जो प्राकृति, समाज व दुनिया को एक दुसरे से जोड़ता है। इसलिए हमलोग रक्षा सुत्र को रक्षा बंधन के रूप में मनाते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner