सूशिलेस झा को जदयू जिला उपाध्यक्ष बनाने पर लगा बधाईयों का तांता।

Dr.I C Bhagat
0

 




सिंहेश्वर मधेपुरा 


सूशिलेस कुमार झा सुमन को जदयू के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को धन्यवाद दिया। साथ ही जिलाध्यक्ष डा. रमेश ऋषिदेव ने सूशिलेस झा को प्रमाण पत्र देते हुए कहा सूशिलेस जी हमारे बहुत पुराने साथी है। इनके जिला उपाध्यक्ष बनने से जिला में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत होगी। ये पार्टी के सबसे समर्पित कार्यकर्ताओ में से एक है। पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठक इनके ही शारदा सुमन विवाह भवन आयोजित की जाती है। इनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में वरिष्ठ जदयू नेता 74 के जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सिया राम यादव, महेंद्र पटेल, दिपक यादव, प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, दानी लाल मंडल, पुर्व मुखिया प्रमोद मिश्र,  रमेश भारती, जय कुमार यादव, आरती कुमारी, आशा कुमारी, रेखा कुमारी, प्रदीप भगत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner