सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति में सचिव धीरज कुमार, वस्त्र व्यापार संध में अध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका, ललित धर्मशाला में सचिव अशोक भगत ने झंडा फहराया।

 


न्यास कार्यालय में न्यास सचिव सह एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा झंडोत्तोलन करते हुए।

सिंहेश्वर मधेपुरा

77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड में राष्ट्रीय पर्व सिंहेश्वर में धूमधाम से मनाया गया।  जिसमें संस्थान और व्यवसायियों  ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया। जिसमें सिंहेश्वर में रौशन प्राण सुखका के आगे वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष  अरविंद प्राण सुखका ने झंडोत्तोलन किया। वही सामने पुनः निर्माण हो रहे ललित धर्मशाला में धर्मशाला के सचिव अशोक भगत ने झंडोत्तोलन किया। मालूम हो कि उक्त स्थल पर भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। 

वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष झंडोत्तोलन करते हुए 

ललित धर्मशाला में सचिव अशोक भगत झंडोत्तोलन करते हुए।

वही विश्व नशा उन्मूलन वह कल्याण मिशन मधेपुरा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संत गंगा दास के निवास स्थान फूलहरा कार्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर संत गंगा दास ने झंडोत्तोलन किया। वही सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में न्यास सचिव सह एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर डीएसपी अजय नारायण यादव, न्यास समिति के सदस्य सियाराम यादव, विजय कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, संजीव ठाकुर, स्मिता कुमारी, प्रबंधक अभिषेक आनंद, मनोज ठाकुर,लेखा पाल राकेश श्रीवास्तव, अमरनाथ ठाकुर, बाल किशोर यादव, श्रवण कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, दिनेश कुमार यादव, सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने