सिंहेश्वर मधेपुरा
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महादलित टोला रामपट्टी और सुखासन में सरकार के निदेश पर झंडोत्तोलन किया गया। रामपट्टी में डीएम विजय प्रकाश मीणा की उपस्थिति में दशरथ ऋषिदेव ने झण्डोत्तोलन किया। साथ ही श्री मीणा ने वन विभाग के द्वारा उपलब्ध एक औषधिय पौधा लगाया गया। इस अवसर पर डीएम श्री मीणा ने सरकार की बहुमुखी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा अधुरे जल नल योजना को पुरा किया जायेगा। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत अधुरे शौचालय को पुर्ण किया जायेगा। स्वास्थ्य की समस्या को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में ही जाकर इलाज कराए। सभी स्वास्थ्य केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हर स्वास्थ्य केंद्र में प्रयाप्त दवा भी उपलब्ध है। जो भी छोटी मोटी कमी को जल्द सुधार किया जा रहा है। वही शिक्षा विभाग पर कहा विधालय में बच्चों की उपस्थिति पर फोकस किया जा रहा है। वही विधालय की लागातार जांच की जा रही है। जल जीवन हरियाली के तहत अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की। सड़क सहित लगभग सभी योजनाओं के बारे में बताया। सुखासन पंचायत में डीडीसी नितिन कुमार का लोग काफी इंतजार किया। उनके नही आने के बाद सुर देव के दरवाजे पर सुरज ऋषिदेव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, बीएचएम पियूष वर्धन, रामपट्टी के मुखिया विजय कुमार सिंह, वन पाल शैलेन्द्र तिवारी, वन रक्षी प्रिष्पा कुमारी, नवीन राज, न्यास सदस्य बबलु ऋषिदेव, सरोज कुमार सिंह, सरपंच विरेंद्र यादव, उप सरपंच अमीत कुमार, नवल किशोर सिंह, सुरज कुमार सिंह, मणी भुषण सिंह, मन्नु कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें