सदानंद यादव पुन: बने राजद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष




 मधेपुरा।


वरीय अधिवक्ता सदानंद यादव राजद विधि प्रकोष्ठ के पांचवी बार अध्यक्ष बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो कि सदानंद यादव कई बार मधेपुरा बार एसोसिएशन में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।  इस बाबत श्री यादव ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ राजद ने मुझपर विश्वास जताया है, उसे हरहाल में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही फिर से मधेपुरा में जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। उनके अध्यक्ष बनने पर राजद के जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, मुन्ना यादव, अजय यादव, रागनी यादव, उमेश यादव, अजय यादव, अताउल्लाह काजमी समेत अन्य ने बधाई दी है।                                                                                    

Post a Comment

أحدث أقدم