कुव्यवस्था को लेकर प्राचार्य को को बदलने की छात्रों ने की मांग। तोड़फोड़ और किया हंगामा।

Dr.I C Bhagat
0

मोबाइल की छुट के लिए छात्र करते है हंगामा। 2-2 बजे रात तक मोबाइल पर देखते.... प्राचार्य सियाराम मंडल 


सिंहेश्वर मधेपुरा 

छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की सुविधा को लेकर प्राचार्य सिया राम मंडल को यहा से  हटाने के लिए छात्रों ने जम कर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने विधालय परिसर में हंगामा के दौरान जमकर पथ्थर बाजी की। सुबह भी सुपौल के प्रिंसिपल भी छात्रों को समझाने का असफल प्रयास किया। घटना की सूचना पर एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा ने विधालय पहुच कर छात्रों से बातचीत का प्रयास किया। रह रह कर छात्रों अभद्रता का परिचय देते रहा। और प्रिंसिपल को हटाने की मांग करता रहा। वही छात्रों ने प्रिंसिपल को यहा से हटा कर सुपौल नवोदय विद्यालय के प्रिंसपल अवधेश झा को यहा लाने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने 16 समस्याओं का एक सूची दिया। जिसमें कहा की प्रिंसिपल सर का व्यवहार सर का व्यवहार छात्र, शिक्षक और अभिभावक किसी के लिए अच्छा नही रहता है। उसका एक उदाहरण भी देते हुए कहा ओएस सर दिल के मरीज हैं। ड्यूटी के दौरान इतना टार्चर किया गया कि उनकी मृत्यु हो गई। मेश के खाना का टेंडर नही होने का बहाना बना कर जानवरों जैसा खाना दिया जाता है। एक माह पहले बोला गया कि 5 से 10 दिन में टेंडर पास हो जायेगा। लेकिन एक माह बाद भी टेंडर नहीं हुआ है। समर वेकेशन के बाद हम लोगों को कोई सुविधा नहीं उपलब्ध कराया गया। विधालय में धोबी और नाई भी नही है। छात्रों ने निरीक्षण के लिए आने वाले पदाधिकारी को पैसा खिला कर चुप कराया जाता है। जिसके कारण कोई भी पदाधिकारी छात्रों की समस्या सुनने को तैयार नहीं होते हैं। वर्ग 10, 11 और 12 में उच्च कोटी के शिक्षक नही है। किसी भी विषय का प्राइक्टिकल नही कराया जाता है। सिनियर मुद्दा उठाते हैं तो उसे टारगेट किया जाता है। विधालय की साफ सफाई पर 10 लाख खर्चा किया जाता है। लेकिन साफ सफाई नही होती है।  छात्रों ने कहा बिना बताए शनिवार को घर चले जाते हैं। सोमवार को आते हैं। विधालय का फंड विधालय में इस्तेमाल नही होता है। ‌11 और 12 के बच्चों को घर नही भेजा जाय। वही इस बाबत प्राचार्य सियाराम मंडल ने कहा की बुधवार को शाम में हास्टल में छात्र के पास से मोबाइल पकड़ाया। जिसके कारण छात्र हंगामा कर रहें हैं। विधालय में सख्ती के बाबजूद बराबर छात्रों के पास मोबाइल रहता है। और रात में 2 -2 बजे तक मोबाइल पर छात्र गंदी चीजे देखता है। मोबाइल के कारण छात्रों ने रात में विधालय परिसर में पत्थर बाजी तक की। जिसके कारण कई घरों के शीशे टुट गये। बहुत समान का नुक़सान हुआ। कई समस्या है जिसका समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा। छात्रों को अनुशासन का पालन करना पड़ेगा। 

मौके पर एसडीओ धीरज कुमार, सीओ आदर्श गौतम, थानाध्यक्ष अरूण कुमार, एसआई रामेश्वर साफी, कमांडों अविनाश कुमार सहित विधालय कर्मी और छात्र मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner