दीपक कुमार रौशन महादलित तो विवेक राम बने दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष।

 


सिंहेश्वर मधेपुरा

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल ने सिंहेश्वर प्रखंड के महा दलित और दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री मंडल ने दुलार पीपराही पंचायत के दीपक कुमार रौशन को महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष तथा पटोरी पंचायत के विवेक कुमार राम को दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड को लोगों में खुशी की लहर देखी गई। महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा की पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है। उस पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करूंगा। और पार्टी को धरातल पर मजबूत बनाने की हर संभव प्रयास करूंगा। वही दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विवेक राम ने कहा पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। इसके लिए पार्टी को कभी निराश नही होने दुंगा। इस मौके पर लोगों ने जमकर बधाई दी। बधाई देने वालों में सिंहेश्वर के उपप्रमुख सह युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी,  अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार मंडल, युवा परिषद के अध्यक्ष आशीष यदुवंशी, जाप अध्यक्ष पंकज यादव, जाप नेता गणेश यादव, विकास कुमार, भास्कर कुमार, अंकू सिंह, माधव कुमार आजाद, सिकंदर ऋषिदेव सहित कई लोग शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने